Skip to content

23 फरवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का अष्टम सत्र, 20 मार्च तक चलेगी कार्यवाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की अष्टम विधानसभा का अष्टम सत्र सोमवार, 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा, जो शुक्रवार, 20 मार्च 2026 तक चलेगा,इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय द्वारा गुरुवार को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।



विधानसभा सचिवालय के अनुसार, इस सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं, सत्र की शुरुआत माननीय राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, इसके पश्चात वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।


विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि सत्र के दौरान सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं बजट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा होगी, इन मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की भी पूरी संभावना है।



अष्टम सत्र को राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष की दिशा और प्राथमिकताएं तय होंगी।