Skip to content

बलरामपुर में नशीली इंजेक्शन तस्करी का भंडाफोड़, 1500 इंजेक्शन जप्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले में नशीली इंजेक्शन की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरगुजा संभाग आबकारी उड़न दस्ता टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के पास से 1500 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी हैं, और अंतरराज्यीय स्तर पर नशीली इंजेक्शन की सप्लाई में संलिप्त थे,इनमें से एक मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है।



बताया गया कि आरोपी रामानुजगंज के पलटन घाट क्षेत्र में ग्राहकों की तलाश में पहुंचे थे, इसी दौरान 31 जनवरी की शाम साइबर सेल की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।



कार्रवाई सरगुजा संभाग आबकारी उड़न दस्ता टीम द्वारा की गई, जिसमें स्थानीय पुलिस और साइबर सेल का भी सहयोग रहा, टीम ने मौके से भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया।



आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।