Skip to content

पाली में सदभाव पत्रकार संघ की अहम बैठक सम्पन्न, 20 फरवरी को होगा, विशाल पत्रकार सम्मेलन


पाली । सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक 01 फरवरी 2026 को पाली स्थित विश्रामगृह में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, बैठक में कटघोरा, पाली, पोड़ी, कोरबा, मुंगेली, कोटा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया,बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें कई नए पत्रकारों को संघ से जोड़ा गया, साथ ही कुछ पुराने पत्रकार साथियों ने भी पुनः संगठन से जुड़कर इसे और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सदभाव पत्रकार संघ सदैव पत्रकार साथियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहता है, उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, सुरक्षा और आत्मसम्मान की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है, आपसी विश्वास, प्रेम और सदभाव के साथ ही पत्रकारों का कल्याण संभव है, और संगठन इसी दिशा में लगातार कार्य कर रहा है,
वहीं संभाग अध्यक्ष  कन्हैया यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को निडर होकर निष्ठा और ईमानदारी से पत्रकारिता करते रहना चाहिए,किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा।


बैठक में आगामी 20 फरवरी 2026 को पाली-कटघोरा-कोरबा सेंटर में एक विशाल पत्रकार सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया,इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, संभाग अध्यक्ष कन्हैया यादव, संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अंकित सोनी, सुचित मराबी, कोरबा जिला अध्यक्ष कमल महंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद दीवान, धनराज सिंह, गौतम कुमार, अजय महंत, क्रांति जायसवाल, दीपक भोई, श्रीराम यादव, प्रमोद, बादल दुबे, विजय कश्यप, शशिमोहन, विकास तिवारी, राजेश कुमार, रोहित जायसवाल सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे,सभी उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा पत्रकार हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : राशीद जमाल सिद्दीकी