रायगढ़ । रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, केलो बिहार कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केलो बिहार स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार द्वारा बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा,संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापा मार कार्रवाई की। मौके से तीन महिलाएं, पाइंटर, मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार तथा नागेंद्र विश्वकर्मा निवासी कोतरारोड को पकड़ा गया,तलाशी के दौरान मकान से देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन एवं नगद राशि बरामद की गई, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किराये के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त कर रहा था, तथा स्वयं इसका संचालन एवं दलाली करता था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 32/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 एवं 5 के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी—
डिंपी उर्फ राहुल इजारदार (40 वर्ष), निवासी केलो बिहार, थाना चक्रधरनगर
नागेंद्र विश्वकर्मा (35 वर्ष), निवासी गणेश चौक, थाना कोतरारोड
एसएसपी का संदेश—
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा, सीएसपी मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी उप निरीक्षक गेंदलाल साहू सहित चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
