Skip to content

भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की हितैषी,किसानों-मजदूरों कीअनदेखी :– शत्रुघ्न मन्नू चंदेल

गंडई।गंडई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुघ्न मन्नू चंदेल ने राज्य सरकार के बजट और विकास कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों, मजदूरों और गरीबों के हितों की अनदेखी कर रही है,और सिर्फ पैसे वालों के लिए काम कर रही है, श्री चंदेल ने कहा कि हाल ही में पेश बजट में न तो किसानों के लिए कोई ठोस प्रावधान है, न ही गरीबों और मजदूरों के लिए। इसके बावजूद सरकार झूठी वाहवाही लूट रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता से सरकार कुछ भी छिपा नहीं है, सबको पता है कि विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि जहां भाजपा के मंत्री और पदाधिकारी हैं, वहां विकास कार्य हो रहे हैं, जबकि कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों की उपेक्षा की जा रही है, विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है, चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार।

नगर पंचायत की स्थिति पर सवाल

चंदेल ने गंडई नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नगर पंचायत अधिकारी अविनाश देवागन की पदस्थापना गंडई में होने के बावजूद वे खैरागढ़ में अधिक समय व्यतीत करते हैं, जिससे स्थानीय जनता को अपने कामों के लिए भटकना पड़ रहा है।



“डबल इंजन सरकार में विकास शून्य”

उन्होंने कहा कि भाजपा की तथाकथित “डबल इंजन सरकार” में विकास के नाम पर शून्य है, प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय केवल विकास के दावे कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है, कि सिर्फ शराब भट्टियां खोलना ही विकास बन गया है, श्री चंदेल ने सवाल उठाया कि बजट में खैरागढ़‑छुईखदान‑गंडई क्षेत्र को आखिर क्या मिला…? क्या यहां की जनता को विकास नहीं चाहिए…? क्या यहां के लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिया था?

कांग्रेस क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक होने के कारण भाजपा सरकार इस इलाके के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सड़कें बदहाल हैं और मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है।

भूपेश बघेल के कार्यकाल की सराहना

चंदेल ने कहा कि आज प्रदेश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल को याद कर रही है, कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों में पूरे छत्तीसगढ़ में व्यापक विकास हुआ था, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार के समय में विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है,अंत में उन्होंने भाजपा नेताओं से अपील की कि वे जनता को बताएं कि उनके क्षेत्र को बजट में क्या मिला और कब तक विकास से वंचित रखा जाएगा।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी