Skip to content

वनांचल की बेटी डाली वर्मा ने रचा इतिहास, नवोदय व सैनिक स्कूल दोनों में चयन

केसीजी /साल्हेवारा। वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी डाली वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है, उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में खैरागढ़ जिले के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, साथ ही उनका चयन सैनिक स्कूल में भी हुआ है, जिससे उन्होंने दोहरी सफलता अर्जित की है,डाली वर्मा, पिता  पवन कुमार वर्मा, ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा साल्हेवारा स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में कक्षा 4 तक प्राप्त की वर्तमान में वे केज़ऊ राम चौरे स्मृति विद्या मंदिर, देवरी में अध्ययनरत हैं, उनकी इस सफलता के पीछे उनके दादा जी.एल. वर्मा (सेवानिवृत्त व्याख्याता) का विशेष मार्गदर्शन रहा है।



डाली की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा वनांचल क्षेत्र और विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है,उनकी सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भी उन्हें शुभ आशीर्वाद प्रदान किया है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक है,समस्त साल्हेवारा ग्रामवासी, शाला परिवार एवं क्षेत्रवासी हर्ष व्यक्त करते हुए कुमारी डाली वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं और उन्हें निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी