रायगढ़। जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रायगढ़ की दो होनहार बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित नृत्य महोत्सवों में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया,धागरडीपा रायगढ़ की निवासी कुमारी वैभवी शर्मा ने दिनांक 26 दिसंबर 2025 को अयोध्या में आयोजित कृष्णप्रिया इंटरनेशनल फेस्टिवल एवं प्रतियोगिता में भाग लेते हुए, प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की यह उपलब्धि उनके पिता विवेक कुमार शर्मा एवं माता वंदना शर्मा के लिए गर्व का विषय है।

इसके साथ ही वैभवी शर्मा ने 28 दिसंबर 2025 को वाराणसी में आयोजित काशी विश्वनाथ नृत्य उत्सव, जो कि 12 नेशनल डांस एवं म्यूजिक प्रतियोगिता एवं फेस्टिवल के अंतर्गत संपन्न हुआ, उसमें भी भाग लेकर सम्मान प्राप्त किया,वैभवी शर्मा नृत्य नाद अकादमी की छात्रा हैं, और अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु पायल मानिकपुरी मैम एवं शरद वैष्णव सर को देते हुए उनका हृदय से आभार प्रकट किया।

वहीं दूसरी ओर रायगढ़ के सिविल लाइन कालीबाड़ी, दरोगा पाड़ा की निवासी कुमारी गुलाल राठौर ने भी अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया,गुलाल ने 26 दिसंबर 2025 को अयोध्या में आयोजित कृष्णप्रिया इंटरनेशनल फेस्टिवल एवं प्रतियोगिता में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो उनके पिता मयूर राठौर एवं माता विनी राठौर के लिए गौरव का विषय बना,इसके अलावा गुलाल राठौर ने भी 28 दिसंबर 2025 को काशी (वाराणसी) में आयोजित काशी विश्वनाथ नृत्य उत्सव – 12 नेशनल डांस एवं म्यूजिक प्रतियोगिता एवं फेस्टिवल में सहभागिता करते हुए सम्मान हासिल किया,और पूरे रायगढ़ की शान बढ़ाई।

कुमारी गुलाल राठौर वैष्णव विश्वविद्यालय की छात्रा हैं,और उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु शरद वैष्णव एवं सुश्री पायल मानिकपुरी मैम को देते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया,इन दोनों प्रतिभाशाली बेटियों की सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है।
